खेल

प्रतिनिधि मंडल ने एफआईएच अध्यक्ष बत्रा से की मुलाकात
10-Sep-2020 3:24 PM
प्रतिनिधि मंडल ने एफआईएच अध्यक्ष बत्रा से की मुलाकात

अंसारी ने छग में हॉकी के विकास के लिए की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 सितंबर। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ग्यानेन्द्रो निगोम्बम, महासचिव राजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष तपनदास, सह-सचिव एवं चेयरमेन फायनेस एवं आडिट कमेटी फिरोज अंसारी की बैठक विगत 6 सितंबर को नई दिल्ली आफिस में संपन्न हुई। बैठक में ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला एवं पुरूष हॉकी टीम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इस बात पर भी विचार किया गया कि भारत में ग्रास रूट लेवल की हॉकी कोविड -19 की महामारी के पश्चात् फिर से कैसे शुरू की जाए। बैठक में भारतीय हॉकी के वरिष्ठ महिला/पुरूष की बैग्लोर में जारी खेल गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया।

फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ग्यानेन्द्रो से छत्तीसगढ़ में हॉकी के विकास के लिए पृथक से चर्चा हुई। जिसमें श्री अंसारी ने राज्य की हॉकी गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। श्री अंसारी ने अध्यक्ष ग्यानेन्द्रो को बताया कि अभी राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो सहित कुल 4 एस्ट्रोटर्फ के मैदान हैं। राज्य में वल्र्ड हॉकी लीग का भी सफल आयोजन विगत वर्षों में हो चुका है। श्री अंसारी ने बताया कि हॉकी इंडिया भविष्य में राज्य को कोई राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय मेजबानी देती है तो राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर कराया जाएगा।

बैठक पश्चात हॉकी इंडिया प्रतिनिधि मंडल ने वल्र्ड हॉकी फेडरेशन एवं भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिन्दर ध्रुव बत्रा से मुलाकात की। डॉ. बत्रा से मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने भारत में हॉकी इंडिया द्वारा चलाई जा रही खेल गतिविधियों से अवगत कराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news