मनोरंजन

पवन सिंह का देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिये रिलीज
09-Oct-2020 6:23 PM
पवन सिंह का देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिये रिलीज

मुंबई, 09 अक्टूबर (वार्ता)। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक-अभिनेता पवन सिंह का देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिये रिलीज हो गया है।

कोविड -19 ने जहां इस साल कई पर्व और त्योहारों के रंग में भंग डाला है, वहीं अब शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा भी नवरात्र भी बेहद सादगी के साथ ही मनाये जाने के आसार है, लेकिन लोगों की आस्था कम नहीं हुई है। पवन सिंह का नया देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिये रिलीज हो गया है। गाने को 24 घंटे में दो मिलियन व्यूज मिले हैं। पवन के साथ गाने में नई सिंगर सोना सिंह ने डुएट किया है। गाना नईहर से अपना मंगा लीजिये के गीतकार संतोष साहिल हैं, जिन्होंने लॉक डाउन में लोगों की खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है। संगीतकार आर्या शर्मा है।

पवन ने कहा, यह मां सरस्वती की कृपा, माँ भगवती का आशीर्वाद और श्रोताओं के प्यार का फल है। जल्द ही नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में माता के भक्तों के लिए मेरी तरफ से यह गाना उपहार में है। कोविड ने भले दुनिया में तबाही मचाई है, लेकिन शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा इस बीमारी का संहार कर मानव समाज की रक्षा करेंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news