मनोरंजन

66 वर्ष की हुयीं रेखा
10-Oct-2020 6:01 PM
66 वर्ष की हुयीं रेखा

मुंबई, 10 अक्तूबर (वार्ता)। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली रेखा आज 66 वर्ष की हो गयी।

10 अक्तूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा। मूल नाम भानुरेखा गणेशन को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म ..रंगुला रतनम ..से की।

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में रेखा ने अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म गोदाली सी.आई.डी 999 से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डा.राजकुमार ने निभाई थी। बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म सावन भादो से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी।

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म दो अनजाने रेखा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म घर रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म खूबसूरत रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news