राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती
09-Dec-2020 9:19 PM
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 9 दिसंबर  मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस की समस्या के बाद बुधवार दोपहर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 76 वर्षीय भट्टाचार्य को सांस लेने में कठिनाई हुई और बुधवार दोपहर यह समस्या ज्यादा बढ़ गई। वह उम्र संबंधी बीमारी के अलावा क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं।

माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांता मिश्रा ने कहा, "कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य को वुडलैंड में उनकी सांस संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।"

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि भट्टाचार्य का इलाज शुरू हो गया है। अस्पताल के फ्लू-क्लिनिक में अनुभवी नेता के आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराए जाने से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामन कर रही हूं।  (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news