राष्ट्रीय

कोविड लक्षणों के बाद साध्वी प्रज्ञा एम्स में भर्ती, रिपोर्ट नेगेटिव
19-Dec-2020 4:05 PM
कोविड लक्षणों के बाद साध्वी प्रज्ञा एम्स में भर्ती, रिपोर्ट नेगेटिव

नई दिल्ली, 19 दिसंबर| भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोविड जैसे लक्षणों की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार रात को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने आईएएनएस को सूचित किया कि उन्होंने सांस लेने की समस्या, छाती में दर्द और उच्च रक्तचाप की शिकायत दर्ज कराई। उन्हें रात लगभग 9:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह कोरोना नेगेटिव पाई गईं।

भोपाल की सांसद को एक निजी वार्ड में रखा गया है और एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया उनकी देखरेख कर रहे हैं। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टरों ने आईएएनएस को बताया कि 50 वर्षीय नेता को और भी कई बीमारियां हैं। एम्स में उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने वाली टीम के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "उन्हें अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कई अन्य बीमारियां हैं।"

भोपाल से 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रज्ञा सांसद बनीं थीं। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news