मनोरंजन

क्रिसमस के मौके पर सलमान खान ने खास संदेश दिया
25-Dec-2020 9:55 PM
क्रिसमस के मौके पर सलमान खान ने खास संदेश दिया

मुंबई, 25 दिसम्बर | सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को प्रशंसकों के लिए एक विशेष क्रिसमस संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें क्रिसमस ट्री के सामने सितार, सारंगी और ढोल के माध्यम से 'जिंगल बेल्स' बजाया जा रहा है।

सलमान ने इसे कैप्शन दिया, "हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई .. सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

उनके प्रशंसकों ने पोस्ट को पसंद किया और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी फिल्म 'कागज' के प्रचार में व्यस्त हैं।  (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news