मनोरंजन
मशहूर गीतकार प्रशांत इंगोले बने रैपर
28-Dec-2020 10:19 PM
मुंबई, 28 दिसम्बर | लोकप्रिय बॉलीवुड गीतकार प्रशांत इंगोले अब रैपर बन गए हैं। उन्होंने बाजीराव मस्तानी और मैरी कॉम जैसी फिल्मों को हिट सॉन्ग दिए हैं। 'तू गोवा में है, चील कर' टाइटल गीत में प्रशांत ने निर्देशित और कंपोज किया है। वीडियो को गोवा में शूट किया गया है।
उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से गाने लिखता रहा हूं और किसी न किसी धुन पर काम करता रहा हूं। हालांकि, जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, मैंने एक लेखक, संगीतकार के रूप में कई संभावनाएं तलाश लीं और इस रैप सॉन्ग को भी लिखना शुरू कर दिया। जीवन एक जादुई डिजाइन है। सब कुछ किसी ने किसी कारण के लिए होता है। यह हमेशा अच्छा होता है।"
वह पिछले पांच महीनों से गोवा में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। (आईएएनएस)