राष्ट्रीय

उप्र में अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी पर विवाद
01-Jan-2021 11:44 AM
उप्र में अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी पर विवाद

गोरखपुर (उप्र), 1 जनवरी | उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 17 साल की लड़की का अपहरण करने और उससे जबरन शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आदमी और लड़की दोनों अलग-अलग समुदायों से हैं। सहजनवा के एसएचओ संतोष यादव के मुताबिक, नवंबर में लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। लड़की के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर उसकी खोज की गई और बुधवार को लड़की का पता लगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिले के 26 वर्षीय आरोपी मंसूर को भीटी रावत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दावा किया है कि लड़की उसके आधार कार्ड के आधार पर वयस्क थी और उसने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप न करने को कहा है।
जबकि लड़की के पिता ने उसका हाई स्कूल सर्टिफिकेट दिखाया है, जिसमें उसकी उम्र 17 साल दिखाई गई।
एसएचओ ने कहा, "लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट में उम्र 17 साल है।"
आरोपी पर आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर बने नए कानून की धारा भी जोड़ दी जाएगी।
(आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news