राष्ट्रीय

किसानों के खिलाफ बल प्रयोग करने पर इस्तीफा दें खट्टर - शैलजा
11-Jan-2021 7:27 PM
किसानों के खिलाफ बल प्रयोग करने पर इस्तीफा दें खट्टर - शैलजा

नई दिल्ली, 11 जनवरी | कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश के करनाल जिले में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ पुलिस के इस्तेमाल का विरोध किया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की राज्य प्रमुख कुमारी शैलजा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने लोगों, विशेष रूप से किसानों का विश्वास खो दिया है।"

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब हरियाणा पुलिस ने किसानों के खिलाफ बल प्रयोग किया है।

खट्टर के गृह जिले करनाल में रविवार को किसान महापंचायत में खट्टर के आगमन से ठीक पहले सैकड़ों प्रदर्शनकारी किसानों ने जमकर विरोध जताया, जिस कारण मजबूरन कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसूगैस के गोले दागे और ठंड में जलतोप से पानी की बौछार की।

जैसे ही किसानों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, उन्होंने सुरक्षा उद्देश्यों के लिए मंच के सामने लगाए गए बांस के बाड़े को तोड़ दिया और मेजों और कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर भी फाड़ दिए।

किसान महापंचायत स्थल पर, जब प्रदर्शनकारियों ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ की उस समय बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों और कैबिनेट मंत्रियों के अलावा 2,000 से ज्यादा किसान मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल पर अराजकता फैलने के बाद पुलिस ने मंत्रियों को वहां से सुरक्षित निकाला।(आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news