राजनांदगांव

प्रतिमाओं के देखभाल में लापरवाही...
02-Feb-2022 1:28 PM
प्रतिमाओं के देखभाल में लापरवाही...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
राजनांदगांव के बाशिंदों का हॉकी को लेकर गहरा लगाव सर्वविदित है। इस खेल के जरिये नांदगांव को देश के मानचित्र में पहचान मिली। हॉकी के नर्सरी माने जाने वाले इस शहर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपना योगदान देने वाले मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन एयरमेन बेस्टियन और आरएन पटेल की स्मृति में बनी प्रतिमाओं के देखभाल में अफसरशाही की लापरवाही देखकर खेलप्रेमियों के मन में नाराजगी पनप रही है। रख-रखाव के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं करने से प्रतिमाओं के अलग-अलग हिस्सों को तोडऩे की बढ़ती शिकायत का उपाय ढूंढते हुए प्लास्टिक की बोरियों से दिवंगत खिलाडिय़ों की मूर्तियों को ढंक दिया गया है। पिछले वर्ष भी मूर्तियों के पीछे बनी दीवार ढह गई थी, जिस पर आज तक प्रशासन ने जानकारी नहीं ली। स्पष्ट है कि अपने जीवनकाल में खेल की बदौलत सबका ध्यान खींचने वाले इन खिलाडिय़ों की प्रतिमाएं बुरी गत में है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news