राजनांदगांव

फेडरेशन ने शिक्षक को दी श्रद्धांजलि
22-Feb-2022 3:37 PM
फेडरेशन ने शिक्षक को दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक  फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मुकुल साव एवं जिला महामंत्री पीआर झा सहित जिले के शिक्षक समुदाय ने शिक्षक सुजीत श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। स्थानीय लेबर कॉलोनी निवासी दिवंगत सुजीत श्रीवास्तव  उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर में पदस्थ थे एवं वर्तमान में एकलव्य विद्यालय में संलग्न रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने शिक्षक सुजीत श्रीवास्तव को एक विनम्र, सहृदय, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्ति बताया एवं उनके आकस्मिक निधन को परिवार, समाज, शिक्षक जगत एवं विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव की तरफ से दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते उनके परिवार के दु:ख में सहभागिता प्रकट की गई।  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में फेडरेशन के  बृजभान सिन्हा,  एफआर वर्मा, रूपेश तिवारी, हीरादास कोसरे,  वायडी साहू,  जनक तिवारी,  संजीव मिश्रा,  भूषणलाल साव,  रंजीत सिंह कुंजाम, जितेन्द्र बघेल,  वंदना पानसे,  यशस्विनी तिवारी,  छाया ठक्कर तिवारी,  रानी, एश्वर्य सिंह,  सीमा तरार,  अभिशिक्ता फंदियाल, मालती टंडन,  देवचंद बंजारे,  शिवप्रसाद जोशी,  सुधांशु सिंह,  विरेन्द्र रंगारी, सुधा सिंह,  रमेश कुमार साहू,  सुखराम,  सिद्धेश्वरी वर्मा,  ईश्वर टंडन,  अब्दुल कलीम खान, सोहन निषाद,  मुकेश शुक्ला,  आशुतोष तिवारी,  शरद शुक्ला,  हेमंत पांडेय ने शिक्षक सुजीत श्रीवास्तव के दु:खद निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news