राजनांदगांव

13 से ‘चल हट कोनो देख लिही’ फिल्म का प्रदर्शन
11-May-2022 5:33 PM
13 से ‘चल हट कोनो देख लिही’ फिल्म का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई।
निर्माता छोटेलाल साहू और छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर सतीश जैन की अगली फिल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ 13 मई से सिल्वर स्क्रीन राजनांदगांव श्री कृष्णा राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में लगेगी। उक्त जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में निर्माता छोटेलाल साहू, रजनीश झांझी व दिलेश साहू ने दी।

उन्होंने बताया कि फिल्म में अनिकृती चौहान और दिलेश साहू की केमेस्ट्री खूब जम रही है। फिल्म में रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दीक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरुण, शैलेष साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, सलीम खान, उषा विश्वकर्मा, सुब्रत दादा, अनुपम भार्गव, राजेंद्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, आराध्या सिन्हा, रिया साहू, संगीता निषाद, संध्या वर्मा, जागृति सिन्हा, सलिनी विश्वकर्मा, प्रतिभा राजपूत, रुचिका कांबोज, विशाल साहू ये सभी कलाकार मुख्य सहायक अभिनेता, अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कथा, पटकथा एवं गीतकार सतीश जैन का है। संवाद वीरू ठाकुर,  म्युजिक सुनील सोनी का है। वहीं गानों में स्वर सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अल्का चंद्राकर, परगनिहा, नितिन दुबे ने दी। कोरिओग्राफी निशांत उपाध्याय, चंदन दीप, एक्शन स्वर्गी अंदलीब पठान, कार्यकारी निर्माता टिकेश्वर साहू, कैमरा में कमल व तोरण राजपूत और कास्ट्यूम डिजाइनर सरिता जैन ने किया। मुख्य सह निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया, असिस्टेंट डायरेक्टर में मनोज कुमार पांडेय, रूनझुन जैन, दिपक कुर्रे, प्रोडक्शन डिजाइन आलेख धरी व एसोसिएट डॉयरेक्टर सलीम अंसारी, पोस्ट प्रोडक्शन स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो रायपुर, फिल्म का म्युजिक रिलीज एबीएम गाना चैनल में रिलीज हो चुका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news