राजनांदगांव
राजनांदगांव, 12 मई। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में प्राचार्य डॉ.केएल टांडेकर के मार्गदर्शन में रेड रिबन क्लब व रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस ‘का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदीप शर्मा, विशेष अतिथि डॉ.एचएस भाटिया शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित प्रधान आर्य ने किया। प्राचार्य डॉ. टांडेकर ने अपने उद्बोधन में युवा वर्ग को रेडक्रॉस सोसाइटी से जुडऩे तथा नि:स्वार्थ जनसेवा करने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता श्री शर्मा ने कहा कि भारत में रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में की गई तथा वे इस संस्था से 1993 से जुड़े हैं। कोरोना महामारी के समय में किस प्रकार इस संस्था के द्वारा लोगों की सहायता की गई इस संबंध में बताया रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है। डॉ. भाटिया द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम के समापन में मोमेन्टो प्रदान कर अतिथियों व मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ ललित प्रधान आर्य, ललिता साहू, प्रो. अश्वनी शर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह प्रो. रागिनी, प्रो. संजय देवांगन तथा महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित रहे।