रायपुर

पीएम का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन
16-Jun-2022 5:45 PM
पीएम का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन

राहुल से ईडी की पूछताछ का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में लाठीचार्ज करने पर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। दो घंटे के धरने के बाद कांग्रेसियों ने पीसीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में राजभवन जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक में ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

राजधानी रायपुर में कांग्रेस के सभी नेता अंबेडकर चौक में प्रदर्शन करते हुए एक काले रंग का छाता रखे हुए हैं। जिसमे केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद लिखा हुआ है। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में केन्द्र सरकार की आलोचना की।

इस धरने में मंत्री शिव डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा,अमितेश शुक्ला,कुलदीप जुनेजा,अनिता शर्मा,कुँवर निषाद,प्रतिमा चंद्राकर,रवि घोष,अमर जीत चावला, सुभाष धुप्पड़, दीपक कुमार दुबे,शिव ठाकुर, गिरीश दुबे ऊधो वर्मा,रश्मि चंद्राकर हितेश ठाकुर,  गुरमुख सिंह होरा महेंद्र छाबड़ा नीता लोधी,आशा चौहान,कन्हैया अग्रवाल, राजेन्द्र साहू,गिरवर जंघेल, विधायक दलेश्वर साहू महापौर हेमा देशमुख,नीरज पाल,  पंकज मिश्रा, सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार, जिला अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा पदम् कोठारी,, खैरागढ विधायक यशोदा वर्मा।

बिलासपुर महापौर रामशरण यादव,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा विधायक भुवनेश्वर बघेल, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा,गरियाबंद शहर अध्यक्ष भाऊ सिंह साहू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। धरने में सत्यनारायण शर्मा,अमितेश शुक्ला,कुलदीप जुनेजा,अनिता शर्मा,कुँवर निषाद,प्रतिमा चंद्राकर,रवि घोष,अमर जीत चावला, सुभाष धुप्पड़, दीपक कुमार दुबे,शिव ठाकुर, गिरीश दुबे ऊधो वर्मा,रश्मि चंद्राकर हितेश ठाकुर, गुरमुख सिंह होरा महेंद्र छाबड़ा नीता लोधी,आशा चौहान,कन्हैया अग्रवाल, राजेन्द्र साहू,गिरवर जंघेल, विधायक दलेश्वर साहू महापौर हेमा देशमुख,नीरज पाल, पंकज मिश्रा, सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार, जिला अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा पदम् कोठारी, खैरागढ विधायक यशोदा वर्मा।

बिलासपुर महापौर रामशरण यादव,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा विधायक भुवनेश्वर बघेल योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, गरियाबंद शहर अध्यक्ष भाऊ सिंह साहू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news