दुर्ग

संगठन चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
20-Jul-2022 4:01 PM
संगठन चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जुलाई। 
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजीव भवन दुर्ग में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक संगठन चुनाव के संबंध में दुर्ग के विधायक एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, मध्य ब्लॉक के बीआरओ कमल जीत सिंह पिंटू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्षद मदन जैन, राधेश्याम शर्मा, कमल रुंगटा एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में रखी गई। बैठक में बीआरओ कमल जीत सिंह पिंटू ने संगठन चुनाव के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों को एवं संबंधित सभी प्रक्रियाओं को उपस्थित कांग्रेस जनों को बताया।

बैठक में अरुण वोरा अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां लोकतंत्र का सम्मान करते हुए कार्यकर्ताओं की जन भावनाओं का ध्यान रखा जाता है। बैठक में आर एन वर्मा,  राजेंद्र साहू, अलख नवरंग ने एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने अपने विचार रखे तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने एक प्रस्ताव लाया की हम सभी कांग्रेस जनों की ओर से विधायक अरुण वोरा को अधिकृत किया जाता है कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए जो भी निर्णय लेंगे। हम सभी को मान्य होगा, जिसका समर्थन पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने एकमत होकर समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक के उपाध्यक्ष अशोक मेहरा ने किया।

बैठक में महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष  कन्या ढीमर,पार्षद नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, शंकर ठाकुर, ऋषभ जैन, एल्डरमैन जगमोहन ढीमर, राजकुमार वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, भूपेंद्र भीमसेन, राजकुमार साहू, बिंदु राजपूत, गणेश सोनी, मीना मानिकपुरी, बरसाती मटियारा, मंजू सोनी, निशांत गोडबोले, निरुपमा जस्सल, प्रीति साहू, समय लाल साहू, अश्वनी निषाद, रामरतन जलतारे, रतन निषाद, राकेश सिन्हा, पार्वती शेंडे, चंद्रप्रकाश जैन, अली असगर, अकरम सौदागर, देवेश मिश्रा, अमोल जैन, शत्रुघ्न चक्रधारी, प्रकाश गीते, बृजमोहन तिवारी, पाशी  अली, राहुल अग्रवाल, लक्की नागेश, कमलेश नागरची,नवाब एजाज चौहान,मुकेश पांडे, तेजराम सोनकर, मंगलू यादव,डोमार सिंह राजपूत,फरीदा बी,रीता गुप्ता, दीपक तंबोली, नीता कश्यप आदि ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news