दुर्ग

आयुक्त पहुंचे गौठान, अफसरों के साथ लिया जायजा
22-Jul-2022 6:16 PM
आयुक्त पहुंचे गौठान, अफसरों के साथ लिया जायजा

गौठान में निर्मित शेड,समतलीकरण,कोटना, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जुलाई।
नगर निगम सीमान्तर्गत पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान गोकुल नगर में आयुक्त प्रकाश सर्वे पहुँचे। इस दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता विनोद मांझी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,थानसिंह यादव,शशि कांत यादव,रौशनी साहू के अलावा ठेकेदार के साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान एव गोकुल नगर का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने गौठान निरीक्षण के दौरान गौठान के निर्मित शेड में स्व सहायता समूह के लिए लाइवलीहुड एक्टिविटी तत्काल प्रारंभ किये जाने हेतु अफसरों को निर्देशित किया गया साथ गौठान के संचालन कल्याणम महिला स्व सहायता को गौ वंशो की देखरेख एवं साफ व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठान को संचालित करने तथा गौठान के हर क्षेत्र का अच्छे से उपयोग कर मुर्गी पालन, बतख पालन, दूध उत्पादन जैसे कार्य भी किये जा रहे है। गौठान में कार्यरत कल्याणी महिला स्व सहायता समूह को घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने लगातार विभिन्न कार्य किए जा रहे है। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गौठान के संबंध में स्व सहायता समूह गायत्री धोटे से चर्चा कर जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना को एक महत्वकांक्षी परियोजना बताया एवं इस परियोजना के तहत गौठान एक लधु औद्योगिक केंद्र की तरह विकसित हो ऐसा प्रयास करने के लिए कहा,मत्स्य पालन,अदरक हल्दी कोचई की खेती, आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का एक नर्सरी साथ ही पंचगव्य से बनी चीज़े जैसे धूपबत्ती, दीये, गोनाइल, गमले, राखियाँ, वाल हैंगिंग, मूर्तियां,जैविक खाद,जीवामृत,घनामृत एवं अन्य उत्पादों को बड़े स्तर पर बनाने एवं विपणन की बात कही।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने महिलाओं को अधिक स्वावलंबी बनाने की ओर वृहद रूप से कार्य करने को कल्याणम महिला स्व सहायता समूह की प्रशंसा की एवं आने वाले समय मे रोजग़ार के माध्यम से एक आदर्श गौठान बनाने की बात कही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news