दुर्ग

संभाग स्तरीय रस्साकसी में मानसी ने परचम लहराया
22-Jul-2022 7:43 PM
संभाग स्तरीय रस्साकसी में मानसी ने परचम लहराया

उतई, 22 जुलाई। अंडर-17 संभाग स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द की मानसी निर्मलकर ने परचम लहराया।

पाटन ब्लॉक स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रिज्म  पब्लिक स्कूल से 40 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें से 4 बच्चे  अलग - अलग वर्ग से  जिला स्तर के लिए चयनित हुए। जो इस प्रकार है हर्ष साहू कक्षा -12वी, हर्षिता साहू कक्षा -11वी, सत्य रंजन कक्षा - 11वी तथा मानसी निर्मलकर कक्षा - 9वी।

जिला स्तरीय रस्साकसी बालिका वर्ग 17 विजेता टीम में प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द कक्षा 9वी की छात्रा मानसी निर्मलकर का चयन संभाग स्तरीय रस्साकसी  के लिए हुआ। इस  संभाग स्तरीय रस्साकसी में दुर्ग संभाग से मानसी निर्मलकर की टीम विजेता रही। इसके लिए प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द के संस्था प्रमुख रूपेश कुमार गुप्ता, ख्याति साहू, प्राचार्या केमलता साहू, क्रीड़ा प्रभारी वेदप्रकाश जोशी एवं समस्त शाला परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष जाहिर किया है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news