दुर्ग

जिला भाजपा बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं की बनी रूपरेखा
23-Jul-2022 3:43 PM
जिला भाजपा  बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं की बनी रूपरेखा

दुर्ग, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय में 21 जुलाई दोपहर 1 बजे से जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आहुत की गई।
आयोजित बैठक में सभी दुर्ग जिले में निवासरत राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के संयोजक ,महामंत्री, सहसंयोजक अपेक्षित थे । बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा तय की गयी। सभा में प्रत्येक मंडलों के प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण आयोजित कार्यसमिति की अब तक उनके द्वारा जो भी कार्य संपादित किए हैं   उसका लेखा जोखा मँगवाया गया तथा आगामी कार्य योजना तय की गयी।

बैठक में अतिथियों में प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी, रमशीला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, लाभचंद बाफना , जागेश्वर साहू, साँवला राम डहरे, माया बेलचंदन, थानूराम साहू,  राजेश ताम्रकार, मंच संचालन महामंत्री नटवर ताम्रकार ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव संतोष सोनी व लाभचंद बाफना ने किया तथा समर्थन कांतिलाल जैन ने किया । बैठक पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता, जनजातीय मोर्चा ने रैली निकाली गयी। पटाखे व मिठाइयाँ बाँटी गयीं ,जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें  मोर्चा अध्यक्ष संतोष कोसरे, उपाध्यक्ष बसंत चंद्राकर, अनिल साहू, पवन शर्मा, मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, विनोद अरोरा, केएस चौहान, राजा महोबिया, चैनसुख भट्टड, नीरज पांडेय, नवीन जैन, दीपक चोपड़ा, चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल,  नितेश साहू, टेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, उपासना चंद्राकर, विनायक ताम्रकार, अनूप गटागट, गजेंद्र यादव, साजन जोसफ, आशा सुब्बा, देवनारायण चंद्राकर एवं बढ़ी सं या में कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news