रायपुर
विज्ञान, वैज्ञानिक सोच और विज्ञान शिक्षण पर परिचर्चा 26 को
24-Jul-2022 6:28 PM
रायपुर, 24 जुलाई। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 26 जुलाई को शिक्षक शिक्षा विभाग के सभागार में विज्ञान, वैज्ञानिक सोच और विज्ञान शिक्षण विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित इस कार्यक्र में मुख्य वक्ता के रूप में गौहर रजा, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, राष्ट्रीय विज्ञान, प्रोद्योगिक एवं विकास अध्ययन संस्थान नई दिल्ली, हृदयकांत दीवान प्रोफेसर, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलुरू, संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी रायपुर शामिल होंगे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और शिक्षा विभाग, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजन में कार्यक्रम किया जाएगा।