रायपुर

होटल हयात देह व्यापार मामला, लोकल एजेंटों को खंगालेगी पुलिस
26-Jul-2022 7:27 PM
होटल हयात देह व्यापार मामला, लोकल एजेंटों को खंगालेगी पुलिस

रायपुर, 26 जुलाई। तेलीबांधा पुलिस ने होटल हयात में देह व्यापार से जुड़े मामले में लोकल एजेंटों की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है दूसरी महिला दलाल के पकड़े जाने के बाद रायपुर से भी मोटे कमीशनबाजों के बारे में पता चला है। दूसरी महिला दलाल का काफी लंबे समय से रायपुर में आना जाना रहा है। ऐसे में उसके बड़ा नेटवर्क बनाकर कई जगहों में लड़कियां सप्लाई करने का शक है। इसके पूर्व 24 जुलाई को होटल में दबिश देकर पुलिस की टीम ने 11 महिलाओं सहित दलाल विप्लव चैरडिया एवं पंकज गोयल को गिरफ्तार की थी। उनके पास से 14 नग मोबाईल फोन जब्त किए थे। नंबरों की छानबीन करने के बाद में महिला दलाल  के बारे में भी पता चला।  आरोपियों द्वारा इस व्यवसाय में संलिप्त एक महिला दलाल के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिला दलाल को रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को भी पकड़ा। नेपाल मूल की यह महिला इस समय दिल्ली में रहती है। वहां से रायपुर और देश के अन्य राज्यों में नेटवर्क फैला रखा है। होटल हयात में दो महिलाएं इसी दलाल ने भेजे थे। दो मोबाइल फोन बरामद होने के बाद सोशल एक्टिविटी की बारिकी से जांच कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news