दुर्ग

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने रुद्राभिषेक कर मनाया सावन उत्सव
28-Jul-2022 3:37 PM
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने रुद्राभिषेक कर मनाया सावन उत्सव

दुर्ग, 28 जुलाई।  ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा कोरोना एवं अन्य महामारी से बचने के लिए सामाजिक भवन लुचकी की पारा में रुद्राभिषेक कराया गया। जिसके यजमान मीना पांडे एवं बीपी पांडे थे।
अभिषेक के पश्चात हरे परिधानों में आई सभी बहनों को एक घर एक पौधे के तहत पौधा दिया गया और संकल्प लिया गया कि सभी पौधारोपण कर उसका संरक्षण करेंगी। तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम एवं सावन क्वीन की   प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें प्रथम रश्मि, द्वितीय क्षमा, तृतीय  अपर्णा चौबे रही। ले ट राइट गेम में प्रथम अपर्णा, द्वितीय आरती शुक्ला रही। सचिव शैल शुक्ला, तूलिका तिवारी ने हल्दी कुमकुम से स्वागत किया। अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा, संरक्षक श्रीराम विशाल शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। उपाध्यक्ष नरेंद्र या भैया, सचिव प्रदीप पांडे, अनिल तिवारी ने भी संक्षिप्त से कार्यक्रम के विषय में बताया। अतिथि दुर्गेश नंदिनी दुबे थी। गीतांजलि तिवारी, योगिता, मेनका शर्मा, निधि शर्मा, वन्दना शर्मा द्वारा सावन गीत में नृत्य किया। सीमा मिश्रा, उषा चतुर्वेदी, शिरीन पांडे ने साज सज्जा में सहभागिता निभाई। सचिव सुमन शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ राजेंद्र दुबे, चंद्रशेखर  तिवारी, सौरभ पांडे, अमन शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, पुष्पांजलि तिवारी, पुष्पा तिवारी, राजकुमारी सहित समाज के गणमान्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news