दुर्ग

बॉक्सिंग में दुर्ग की रिद्धि को गोल्ड
30-Jul-2022 4:22 PM
बॉक्सिंग में दुर्ग की रिद्धि को गोल्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जुलाई।
कोलकाता पश्चिम बंगाल में  वाको इंडिया द्वारा आयोजित फुल  कांटेक्ट कीक बॉक्सिंग में दुर्ग की बेटी रिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल  जीता   यह प्रतियोगिता सत्यजीत रॉय इंदौर स्टेडियम कोलकाता में आयोजित की गई, जहा पूरे देश के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। रिद्धि ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच भरत सि पई, आरती सि पई, सेंसाई गिरिराव को दिया। कहा इनके मार्गदर्शन में मुझे आत्मविश्वास मिला व जीत स भव हो सकी।रिद्धि के दुर्ग आगमन पर उनके पिता राज आढ़तिया, माँ पूर्वी आढ़तिया,  चाचा तरुण,  चाची कोमल आढ़तिया, अभिजीत परख, स्मिता तांडी।

अंजलि सिंग, खुशी जैन, विकास जायसवाल, कुणाल, नयन ने ढोल धूमल से रिद्धि का स्वागत किया। दादा परवीन भाई आढ़तिया ने कहा पूरे परिवार को रिद्धि पर गर्व है। हमने कभी भी बेटियों व बेटों की परवरिश में भेद नहीं किया, बल्कि सभी को अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार दिए।

वही दूसरी ओर रिद्धि की बहन तिथि ने भी कीबोर्ड क्लासिकल जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनय 2022-34 राष्ट्रीय नृत्य  एवं संगीत प्रतिस्पर्धा सोलन,  हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई थी। इस प्रतिस्पधों  में पूरे भारत के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इसमें स्वर गंधर्व  दुर्ग के प्रतिभागी ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों पर जीत हासिल की। दुर्ग की तिथी आढ़तिया ने कीबोर्ड जूनियर वर्ग में हिस्सा ले कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग मे तिथी आढ़तिया ने समूह वर्ग में कीबोर्ड क्लासिकल जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तिथी आड़तिया  तरुण आढ़तिया  व कोमल आढ़तिया की सुपुत्री है।

इस उपलब्धि पर रिद्धि व  तिथि को नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू ,संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, दीपक बंसल ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news