दुर्ग

हर घर तिरंगा अभियान को सफ ल बनाने भाजपा उतरेगी मैदान पर
31-Jul-2022 4:42 PM
हर घर तिरंगा अभियान को सफ ल बनाने भाजपा उतरेगी मैदान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जुलाई। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को मु य रूप से जिला कार्यक्रम प्रभारी लाभचंद बाफना ने संबोधित करते हुए बताया कि देश भर में बीस करोड़ एवं छत्तीसगढ़ में दस लाख घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने विधानसभा व मण्डल स्तर के तीन सदस्यीय समितियों को जल्द से जल्द बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर उतारने का आव्हान किया।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी ने बहुत गंभीरता से तन मन धन लगा कर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिला भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ व प्रकल्प को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भारी रूप से सफल बनाने और दुर्ग जिला में चालीस हजार घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने का आव्हान किया।

कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी संतोष सोनी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा जो तीन भागों में होगा। 9 से 11 अगस्त तक  प्रचार प्रसार, 11 से 13 अगस्त तक जमीनी स्तर के कार्यक्रम जैसे प्रत्येक गांव मोहल्ले व वार्डों में प्रभात फेरी एवं युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाईक रैली ए महिला मोर्चा द्वारा पैदल तिरंगा रैली, 13 से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

इस दौरान महापुरुषों व अमर शहीदों की मूर्तियों की साफ सफाई एवं माल्यार्पण कर वहां पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ललित चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम सह प्रभारी कांतिलाल जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व मंत्री व दुर्ग ग्रामीण   विधानसभा प्रभारी जागेश्वर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा एवं चे बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी मंचस्थ थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news