दुर्ग

मिलन समारोह में सिमरन ने जीता सावन की रानी खिताब
01-Aug-2022 9:49 PM
मिलन समारोह में सिमरन ने जीता सावन की रानी खिताब

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 अगस्त।
जायसवाल महिला समाज ने हर्षोल्लास से सोलहवाँ सावन मिलन समारोह मनाया। अध्यक्षा अनिता जायसवाल ने बताया कि समारोह की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन की स्तुति से की गयी। सिमरन जायसवाल को सावन की रानी के खि़ताब से नवाज़ा गया। नेहा एवं सोनम क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। डॉ जयश्री वाकनकर और आदर्श कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

ब्राइडल मैकअप और सलाद डेकोरेशन में मोनिशा, शिप्पी, प्रीति और आँचल जायसवाल विजेता रहीं। गणेश बंदना में इशिका, डान्स में सिमरन, नेहा रवि जायसवाल, प्रियंका, सांग में ऋचा विजेता रहीं। दल्ली राजहरा से महिला अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, धमतरी महिला अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा भी मौजूद थीं। 

संचालन संगीता और स्वाति ने किया। वार्ड 30 की पार्षद सत्यदेही ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज को जोड़ के रखने में महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में सरवगिऱ्या महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष शिमांशी जायसवाल, पिया जायसवाल, रौशनी जायसवाल, प्रियंका, गीता, पिंकी, उषा, ममता, सीता, भावना, मनोरमा, शारदा, मीनू, पिंकी महेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रशांत, राजेश, धर्मवीर, राजकुमार, उमेश, अनिल, संतोष, राकेश, दिनेश, नितिन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news