रायपुर

भाजपा रायपुर संभाग पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
20-Aug-2022 9:22 PM
भाजपा रायपुर संभाग पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता मजबूत व संगठनवान है :  अजय जामवाल

कांग्रेस सरकार केवल विज्ञापनों में  है धरातल पर नहीं :  नितिन नबीन

रायपुर, 20 अगस्त। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अरूण जामवाल ने बिलासपुर के बाद शनिवार को रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। एकात्म परिसर में  हुई बैठक में  प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी शामिल हुए। इसमें सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर, रंजना साहू के साथ  रायपुर संभाग में निवासरत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक, सांसद जिला संगठन प्रभारी, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री उपस्थित रहे। 

 संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि  छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अधिक संख्या में मजबूत व संगठनवान है। अभी बैठक में मेरा परिचय देते हुए कहा गया कि मैं जहां जाता हूं वहां सरकार बन जाती है लेकिन मैं कहता हूं भगवान कन्हैया तुम करते हो और मेरा नाम हो रहा है ।यह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। बैठक में संभाग के सभी 20 सीटों में भाजपा का परचम लहराने और भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। 

 प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने  कहा कि  भूपेश सरकार अपने कुशासन से छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़, अपराध का गढ़, भय का वातावरण निर्मित कर प्रदेश को अंधकार की ओर ले जा रही हैं जिसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। 

 प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि   कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगने का कार्य किया है, यह सरकार केवल विज्ञापन में दिखती है धरातल में कहीं नामों निशा नहीं है। युवाओं का आक्रोश 24 अगस्त को युवा मोर्चा के हल्लाबोल के रूप में दिखेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news