दुर्ग

नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, दुर्ग की 34 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक
18-Oct-2022 3:57 PM
नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, दुर्ग की 34 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर।
विद्यापीठ कॉलेज, मालवीय नगर दुर्ग में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के. ए. एलेक्सेण्डर द्वारा किया गया तथा बैठक की अध्यक्षता प्राधिकृत अधिकारी कमल नारायण रूंगटा द्वारा की गई। सभा में  वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदन एवं आडिट नोट सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैंक के स्थापना वर्ष 1990 के समय 2584 सदस्य संख्या, अंश पूंजी 4.67 लाख एवं अमानतें 6.71 लाख थी जो कि दिनांक 31.03.2022 में सदस्य संख्या 5578, अंश पूंजी 98.31 लाख, अमानतें 2749.97 लाख एवं वितरित ऋण 749.43 लाख हो गई है। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भी बैंक अपने समस्त दायित्वों के निर्वहन करने में सफल रहा तथा प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति में भी बैंक द्वारा वर्ष 2021-22 में 16.23 लाख रूपये का लाभ कमाया गया। वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के शुद्ध लाभ के विभाजन तथा स्वीकृत बजट से अधिक व्ययों की स्वीकृति तथा वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के प्रस्तावित बजट का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। वर्ष 2020-21 की भांति 2021-22 के लिए भी सर्वसम्मति से 10 प्रतिषत लाभांष स्वीकृति किया गया। 34वीं साधारण सभा में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ;ठव्डद्ध के गठन तथा कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में भुगतान किये गये एक्सग्रेसिया के भुगतान की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा स्वाभिमान वृद्धि ऋण योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये, योजना के सफल होने तथा अब तक 100 से अधिक फुटकर फल व सब्जी विक्रेताओं के लाभान्वित होने की जानकारी दी। तदुपरान्त वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 हेतु कार्य योजना का निर्धारण किया गया जिसके अनुसार 100 नये सदस्य बनाने, अंशपूंजी 2.00 लाख बढ़ाने एवं अमानतों तथा ऋणों में 2-2 करोड़ की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। त्तपष्चात बैठक में उपस्थित प्रत्यायुक्त सदस्यों से प्राप्त सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया।    

बैठक में प्रत्यायुक्त सदस्य - डॉ. अर्चना चौहान,  दीपक बंसल, मनोज कुमार ताम्रकार, संजय सिंह, तेजबहादुर बन्छोर, किरण देवी रूंगटा, रीतु रूंगटा, सुरेन्द्र रूंगटा,  अनिल ताम्रकार, पद्मिनी ताम्रकार, ईष्वरी प्रसाद देवांगन, गरधर शर्मा, थानेष्वर सिंह ठाकुर, राजीव अग्रवाल, संदीप राठौर,  अरविन्द चंद्र सुराना, वेंकट साई शास्त्री राव, कंचन कुमार शुक्ला, सुदर्षन सिंह महलवार, ज्योति जोषी,  चार्ली मसीह, अविनाश यादव, मन्नू लाल शर्मा, रमेश शर्मा, यनेन्द्र साहू, अब्दुल गफ्फार रजवीं, गणेश निर्मलकर, सतीश जैन, विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत जोशी, कन्हैया लाल चक्रधारी, मनोज ताम्रकार, मधु ताम्रकार, हेमंत रूंगटा, पवन बडजात्या उपस्थित हुए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. ए. एलेक्सेण्डर द्वारा आभार प्रदर्शन पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभा समापन की घोषणा की गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news