दुर्ग

महिला उद्यमिता प्रदर्शनी में स्व निर्मित उत्पादों ने लोगों को किया आकर्षित
18-Oct-2022 4:00 PM
महिला उद्यमिता प्रदर्शनी में स्व निर्मित उत्पादों ने लोगों को किया आकर्षित

दुर्ग,  18 अक्टूबर।  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा आयोजित महिला उद्यमिता प्रदर्शनी  में जिले-भर की महिलाएं अपने स्व निर्मित उत्पादों की श्रृंखला लेकर उत्साह के साथ जुटी।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से फरिश्ता कॉम्पलेक्स सेंटर सिटी माल में आयोजित प्रदर्शनी में स्व निर्मित विभिन्न घरेलू उत्पाद आकर्षण काकेन्द्र रहे।  जिसकी खरीदी के लिए लोगों ने बढ़ चढक़र उत्साह दिखाया, वहीं छत्तीसगढ़ी व्यंजनो का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में शामिल होकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरिक्षण कर स्व-निर्मित उत्पादों की सराहना की और सामानों की खरीदी कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। महिला उद्यमिता प्रदर्शनी की आयोजक एवं चेम्बर दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाओ द्वारा निर्मित नए और अद्भुत स्व-हस्तनिर्मित उत्पाद, गिफ्ट हैम्पर्स, चॉकलेट्स, गृह निर्मित खाद्यसामग्री, स्किन केयर एवं हर्बल कॉसमेटिक प्रोडक्ट गोबर से बने उत्पाद, साडी में बुटिक के माध्यम से वैल्यू एडिशन, हर्बल परफ्यूम, बच्चों  द्वारा वेस्ट से निर्मित सजावटी सामान, घरेलु बेकरी  प्रोडक्ट एवं महिला उत्पादों की विशाल रेंज ने लोगों को खासा आकर्षित किया।

जिसके चलते महिलाओं के अलावा पुरुषों ेने भी प्रदर्शनी में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में  चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश  सांखला, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, छत्तीसगढ़ चेम्बर दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नीति बल्लेबाज ,मोहम्मद अली हिरानी, संजय चौबे, राजेश नाहटा ,आशीष निमजे, बहादुर अली थरानी, अरविंद खंडेलवाल, मनोज भूतड़ा, रवि केवलतानी, आशीष खँडेलवाल, चेम्बर महिला इकाई महामंत्री गुंजा पिंचा, विनीता शर्मा, विनीताबडरिया, मंजू अग्रवाल, तृप्ति सिंह,  शारदा गुप्ता, अमीन हीरानी, रंजना गुप्ता,राजश्री गुप्ता के अलावा गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news