दुर्ग

कुम्हारी भाजपा मंडल ने गृहमंत्री का पुतला फूंका
04-Mar-2023 2:21 PM
कुम्हारी भाजपा मंडल ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

कुम्हारी, 4 मार्च। प्रदेश में लचर होती  कानून व्यवस्था के विरोध में  भाजपा मंडल कुम्हारी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रभात चौक में प्रदेश के गृहमंत्री का पुतला फूंका।
उन्होंने आरोप लगाया कि किस तरह अपराधियों  के हौसले बुलंद हैं यही कारण है कि  पिछले दिनों सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को रेत माफियाओं ने जान से मारने की कोशिश की एवं गाड़ी से दोनों पैरों को कुचल दिया।

लचर कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के आह्वान पर तथा कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद के सानिध्य में एवं भाजयुमो भिलाई द्वारा इस कार्यक्रम के प्रभारी उमाकांत साहू के नेतृत्व में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का प्रभात चौक में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

पी.एन दुबे, रामकुमार सोनी, नारायण सोनकर, राजकुमार सिंह, फिंगेश्वर साहू, अश्वनी देशलहरे, इमरान रिजवी, दीपक चतुर्वेदी, रागिनी निषाद, रीता पांडेय, सुनीता कुर्रे, राधा ठाकरे, गीता निर्मलकर, प्रणव श्रीवास्तव, विकास सोनकर, आशीष शुक्ला, सुजीत यादव, सौरभ पांडेय, मोहित पटेल, विकास सोनी, कौशल सिंह, डिकेश पटेल, हर्षित कौशिक, गोविंद यादव एवं दीपक बैस आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news