दुर्ग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक निवास का घेराव
04-Mar-2023 3:49 PM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक निवास का घेराव

वोरा ने दिलाया भरोसा, शासन स्तर पर करेंगे पहल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 मार्च।
जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छग भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास का घेराव किया। 

विधायक वोरा विधानसभा सत्र में शामिल होने रायपुर प्रवास पर थे। उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी लगी उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम में निवास के पास धरने पर बैठी महिलाओं के कोल्ड ड्रिक्स व नाश्ते की व्यवस्था करवाई। दूरभाष पर चर्चा के दौरान विधायक वोरा ने

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि वे उनकी मांगों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से वे पहले से अवगत है। उन्होंने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ-साथ वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों से अवगत कराएंगे। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नारी शक्ति के रुप में सरकार व शासन का महत्वपूर्ण अंग है और दुर्ग विधानसभा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उनके परिवार का हिस्सा है। परिवार के किसी भी सदस्य को तकलीफ  न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से लौटने के बाद वे स्वयं आंगनबाड़ी महिलाओं से मुलाकात करेंगे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news