रायपुर
हमारे लोगों को बरगलाने की करेंगे कोशिश-केदार
अरविंद- भगवंत के दौरे पर सियासत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के दौरे पर कांग्रेस, भाजपा में हलचल देखी जा रही है।उनके दौरे पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा, यहां छत्तीसगढिय़ा लोगों को पसंद करते हैं। केजरीवाल और भगवंत मान छत्तीसगढिय़ा नहीं हैं। छत्तीसगढिय़ा कोई है तो वो सीएम बघेल है। यहां केजरीवाल का दांव नहीं चलेगा। यहां सिर्फ भूपेश बघेल, छत्तीसगढिय़ावाद और नेहरू गांधी परिवार का चलेगा।केजरीवाल ने कानून के नाम पर ढोंग किया, वो यहां आकर क्या करेंगे।
भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा, वह आएंगे तो क्या करेंगे, दिल्ली पंजाब में उन्होंने क्या कर लिया? ये हमारे लोगों को बरगलाने की कोशिश करेंगे।छत्तीसगढ़ में भी इनका स्वागत है। अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस के आरोप पर केदार कश्यप ने कहा, साढ़े 4 सालों में कांग्रेस ने बस्तर को केवल नाम बदलने के अलावा क्या दिया? यहां टारगेट किलिंग हो रही, जिसका जवाब देना चाहिए. इनके मंत्रीगण ढोल बजा कर नृत्य कर रहे, खुशियां मना रहे। इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश को और क्या हो सकता है।