रायपुर

फोन पर बात कर रहे राहगीर की बाइक लूट कर फरार हुआ युवक गिरफ्तार
05-Mar-2023 4:12 PM
फोन पर बात कर रहे राहगीर की बाइक  लूट कर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

रायपुर, 5 मार्च। जान से मारने की धमकी देकर बाइक लूटकर फरार युवक सागर रजक गिरफ्तार कर लिया गया है।
आकाश गैस गोदाम रोड खमतराई निवासी गणेश राव ने शुक्रवार को  इस लूट की रिपोर्ट दर्ज कराया था। गणेश कार धुलाई का कार्य करता है। और शुक्रवार को  सुबह घर से अपनी दोपहिया से काम करने जा रहा था, व्यास तालाब के पास उसकी दोपहिया  बंद हो गई थी। और अपने  साथी को फोन कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक, गणेश के पास आया और  जान से मारने की धमकी देकर उसकी दोपहिया  लूट कर फरार हो गया था। रिपोर्ट दर्ज कर खमतराई पुलिस ने पतासाजी शुरू की।

इसी दौरान मिली जानकारी पर यादवपारा सांकरा  धरसींवा निवासी सागर रजक को पकड़ा।  कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने लूट स्वीकार किया । पुलिस ने
सागर को गिरफ्तार कर  लूटी गई दोपहिया  (कीमत 55,000) बरामद किया।।
गिरफ्तार आरोपी- सागर रजक (20) निवासी यादवपारा सांकरा थाना धरसींवा रायपुर

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news