रायपुर
आलोक शर्मा का निधन
05-Mar-2023 4:14 PM
रायपुर, 5 मार्च। तेलीबांधा निवासी चाणक्य गुरुकुल के संचालक आलोक शर्मा राजा (49)का रविवार को निधन हो गया। वे स्व.गजानंद शर्मा बिठिया वाले के बेटे थे। अनुदान प्राप्त शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष अशोक शर्मा और पत्रकार संजय शर्मा के भाई थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे महादेव घाट पर किया जाएगा।