रायपुर

विमेंस -डे : 23 महिला कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया
13-Mar-2023 2:36 PM
विमेंस -डे : 23 महिला कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेल मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शनिवार को डीआरएम संजीव कुमार के हाथों 23 महिलाओं को कार्य मे उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेघा एस कुमार थी। कार्यक्रम में रायपुर मंडल कार्यालय की सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भी प्रदान किये गए।

एडीआरएम आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में 75 महिला रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसे डॉक्टर प्रियंका व डॉक्टर मल्लिका के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात कार्यस्थल पर महिलाओं की नई  चुनोतियाँ इस विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सहायक कार्मिक अधिकारी रुहिना तुफैल खान व निकिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिलाओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इसी दिन तनावमुक्त जीवनशैली तथा योग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 48 महिलाओं को योग व मेडीटेशन गुरु पूजा गोयल ने प्रशिक्षित किया।

6 मार्च को एडीआरएम लोकेश विशनोई की अध्यक्षता में केक काटा गया तथा सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में  हर्षा साहू ने 56 महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। इसी दिन इन महिलाओं द्वारा महिला जागरूकता पर वाकेथन भी की गई। इन सभी कार्यक्रमो की परिकल्पना सीनियर डीपीओ उदय कुमार भारती ने की थी तथा उसे इन आयोजनों में तब्दील किया एपीओ निकिता अग्रवाल ने और  संचालन प्रीति राजवैद्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीआरएम कार्यालय में भी महिला सफाई कर्मचारियों को भी उपहार दिये गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news