दुर्ग
लॉज ले जाकर रेप, 5 महीने प्रताडऩा, गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 मार्च। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेप के आरोप में जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर से पीडि़ता को एसिड अटैक की धमकी दी और जबरन लॉज में ले जाकर फिर से बलात्कार किया।
विगत 5 माह से आरोपी पीडि़ता को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा। अंतत: महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता का अपहरण कर जबरिया शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक कृत्य और धमकाने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षा विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि आरोपी सुनील मोहबे शंकर नगर दुर्ग शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। विवाहित महिला के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद था। विगत दिनों ही जमानत पर छूट कर बाहर आया था। बाहर आते ही आरोपी ने अक्टूबर 2022 में पीडि़ता के घर जाकर एसिड अटैक की धमकी दी और दबाव बनाते हुए अपने साथ जबरिया लॉज ले गया।
आरोपी ने लॉज ले जाकर महिला के साथ फिर से बलात्कार किया। आरोपी ने महिला के साथ न सिर्फ बलात्कार किया, बल्कि महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इसके बाद भी लगातार महिला को ब्लैकमेल करते हुए विगत 5 माह से उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। आरोपी द्वारा दी जा रही प्रताडऩा से परेशान होकर पीडि़ता के द्वारा कल मोहन नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। पुलिस के द्वारा धारा 342,366,376, 377, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला विवाहित है एवं उसके दो बच्चे भी है।