रायपुर

11 सौ दीपों से परशुराम की महाआरती होगी
13-Mar-2023 8:53 PM
11 सौ दीपों से परशुराम की महाआरती होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की बैठक चंगोराभाठा में हुई. बैठक में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 11 सौ दीपों से महाआरती को धुमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए सर्वानुमति से नितिन कुमार झा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।

 प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा पप्पू, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा,  अमृतलाल बिलथरे, दिनेश शुक्ला, जय मिश्रा आदि ने केसरिया पटका, गुलाल, तिलक लगाकर नितिन कुमार झा को महाआरती की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किये. उपस्थितिजनों ने जय-जय परशुराम, हर-हर महादेव, जय-जय श्रीराम के नारों, जय घोष से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

विभिन्न भजन मंडलियां मंच से अपनी प्रस्तुति देंगे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा जिसमें विभिन्न जटिल एवम् सामान्य बीमारियों का स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम अपना परामर्श देगी।

इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी होगा जिसमें भगवान परशुराम के जीवन वृतांत का संक्षेप में वर्णन, धर्म एवं संस्कृति से जुड़े आलेखों का प्रकाशन होगा। विप्र बंधुओं के मध्य व्यवसायिक प्रोत्साहन के लिए विभिन्न स्टॉल लगाये जायेंगे जिससे विप्र व्यवसायी अपने व्यापार का प्रचार कर पाएंगे। बच्चों के लिये नि:शुल्क झूलों जिसमें मिक्की माउस, नेट जंपिंग, राऊण्ड सर्कल आदि की व्यवस्था की जाएगी। सभी के लिये भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम को विस्तार देने विभिन्न समाज प्रमुख से सम्पर्क किया जायेगा. संयोजक ने अध्यक्ष सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवम् उपस्थित जनों के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिये आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से मिथलेश रिछारिया, साधना शर्मा, शैलेष शर्मा धन्नू, जे.पी. उपाध्याय, संजय अवस्थी, गिरजाशंकर दीक्षित, राजेश सिंह, राजेश दीक्षित, यशवंत पुरोहित,  उमेश शर्मा, गीतिका दिलीप झा, रामवृत्त तिवारी, वीणा मिश्रा, वसुधा राकेश तिवारी, रजनी भानुप्रकाश पाण्डेय, बी शैलजा रामकुमार, राधा तिवारी, जितेन्द्र बाजपेई, शशिकांत शर्मा बंटी, लक्ष्मी राव, वीणा ठाकुर, साधना उपाध्याय, सुलभा पाण्डेय, कल्पना मिश्रा, सुमन पाण्डेय, कृष्णा पाठक, नरहरि होता, अर्चना तिवारी, संगीता दुबे उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news