दुर्ग

15 को विधानसभा घेरेंगे भाजपाई, 17 से 27 तक बूथ सशक्तिकरण अभियान
13-Mar-2023 9:10 PM
15 को विधानसभा घेरेंगे भाजपाई, 17 से 27 तक बूथ सशक्तिकरण अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के अह्वान पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसे देखते हुए रविवार को भाजपा कार्यालय गोविंद सारंग परिसर  भाटापारा में भी भाटापारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,जिला सह प्रभारी छगन मुंधड़ा, विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत राठौर के नेतृत्व में आयोजित की गई।

विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान अपने आप में आगामी चुनावों के नजरिए से एक युद्ध छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के विरुद्ध महत्वपूर्ण है। हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का परचम लहराया है। भारतीय नेतृत्व की विवरणता आज विश्व पटल पर अंकित है। यह सब हमारी पार्टी द्वारा सूक्ष्मता से किए गए कार्यों से ही संभव हो सका है।

केंद्रीय नेतृत्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पूरे देश में मतदाताओं से मिलकर प्रत्यक्ष रूप से उनकी शिकायत और प्रभावी रूप से उसके निराकरण करने का आह्वान हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से किया है। हम सभी अपनी विधानसभा की हर बूथ तक पहुंचेंगे और केंद्र द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश को अक्षर सह पूर्ण करेंगे, मैं दावों के साथ कहता हूं यदि हमने इन सभी कार्यों को पूरी कर्मठता और ईमानदारी से किया तो 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने से हमें कोई बाध्यता नहीं रोक सकता है। पार्टी मजबूत होगी तभी हम सब कार्यकर्ता मजबूत होंगे..

विधायक शिवरतन ने कहा कि जैसा कि पूर्व योजना है कि 17 से 27 मार्च 10 दिनों तक प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ताओं को एक शक्तिकेन्द्र मे पूर्ण समय देना तय है। 17 तारीख को ही प्रत्येक शक्तिकेन्द्रों में राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढऩा सुनाना अनिवार्य है। भाजपा आने वाली चुनावों में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। भाजपा का हर कार्यकर्ता हर मोर्चों पर अपनी सतर्कता के साथ काम करने के लिए तैयार रहे।

बैठक में जिला सह प्रभारी छगन मुंधड़ा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव के लिए भारी संख्या में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए दिशा निर्देशन दिया एवं बूथ स्तर की इकाई को मजबूत करने की कार योजना भी बनाई। उन्होंने कहा कि संगठन की पूरी संरचना बनी हुई है। मंडल को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी ओर से पहल करनी होगी।

विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत राठौर ने 15 मार्च को मोर आवास मोर अधिकार से वंचित हितग्राहियों को साथ लेकर, भूपेश सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ रायपुर विधानसभा घेरने की योजना के साथ-साथ आगामी 17 मार्च से 27 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान पर रणनीति के विषय में चारों मंडलों पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की..

भाजपा कार्यालय भाटापारा में जिला भाजपा के नेतृत्वकर्ता, चारों मंडलों के पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news