दुर्ग

महिलाओं के लिए भिलाई में स्थापित होगा आजीविका केंद्र
14-Mar-2023 3:14 PM
महिलाओं के लिए भिलाई में स्थापित होगा आजीविका केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई निगम को 60 करोड़ की राशि विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम ने इस पर शीघ्रता से अमल करना प्रारंभ कर दिया है। 

घोषणा के तहत महिलाओं को रोजगार की दिशा में जोडऩे के लिए भिलाई शहर में आजीविका केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया तथा स्पॉट पर ही पूरी प्लानिंग को लेकर चर्चा भी की। आजीविका केंद्र में 500 महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा। शीघ्र ही निगम इस पर कार्य करेगा। 

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत युवाओं के रोजगार पर भी काम होंगे, इसके लिए भिलाई निगम में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ बनाए जाएंगे। रीपा की तर्ज पर अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क बनाए जायेंगे। मार्केट क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, आधुनिक शौचालय के निर्माण के साथ ही इसमें प्रकाश की व्यवस्था के इंतजाम भी होंगे। बीपी, शुगर, रक्त परीक्षण आदि के लिए भिलाई में 50 किओस्क की स्थापना होगी। भिलाई में विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन बनेगा इसके साथ ही सिविल अस्पताल सुपेला में आधुनिकीकरण के कार्य होंगे। कचरा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ई रिक्शा/ई कार्ट की व्यवस्था की जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता अर्पित बंजारे तथा प्रकृति जगताप आदि मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news