रायपुर

वन विकास निगम ने लाभांश का 3.51, करोड़ की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
14-Mar-2023 6:39 PM
वन विकास निगम ने लाभांश का 3.51, करोड़ की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज वन मंत्री मोहम्मद अकबर और राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह निगम की वर्ष 2021-22 के लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार  राजेश तिवारी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ   संजय शुक्ला , प्रबंध संचालक ए.के. भट्ट उपस्थित थे।

निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि निगम द्वारा बैंक अथवा किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया गया है, न ही निगम को राज्य शासन से कोई अनुदान प्राप्त होता है।

निगम के प्रबंध संचालक  ए.के. भटट ने बताया कि सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज के विक्रय एवं अन्य आय से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 69 करोड़ 11 लाख रूपए की आय हुई तथा विभिन्न कार्यों पर 31 करोड़ 79 लाख रूपए व्यय हुआ है। वर्ष के दौरान निगम को 36 करोड़ 48 लाख रूपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ हुआ है।

वर्ष 2021-22 में निगम द्वारा 1982 हेक्टेयर क्षेत्र में 35 लाख सागौन तथा छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यावरण सुधार हेतु डिपाजिट रोपण योजना अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त राशि से 7 लाख 47 हजार मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2021-22 में 13,504 घनमीटर इमारती काष्ठ 7,845 नग बल्ली, 5,698 नग जलाऊ चट्टा तथा 86 नोशनल टन बांस का उत्पादन हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news