राजनांदगांव

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
14-Apr-2023 3:28 PM
भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

इंदिरा सरोवर की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अप्रैल।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत शहर के भरकापारा स्थित इंदिरा सरोवर में भाजपा पार्षद दल द्वारा मंदिर परिसर व सरोवर की पचरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल व दक्षिण मंडल भाजपा अध्यक्ष तरुण लहरवानी समेत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी विंग के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि भाजपा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक समरसता सप्ताह मना रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा पार्षद दल व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी विंग के पदाधिकारियों के साथ भरकापारा स्थित इंदिरा सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने मिलकर यहां मंदिर परिसर व सरोवर की पचरी की सफाई की।

इस दौरान देवशरण सेन, मणिभास्कर गुप्ता, रानू जैन, अरुण दामले, राजेश बिसेन, विष्णु अग्रवाल, अरुण साहू, आशीष डोंगरे, मधु बैद, अरुण देवांगन, गगन आइच, मिथलेश्वरी वैष्णव, प्रखर श्रीवास्तव, जैनम वैद, सरिता उके, कमलेश बंधे, दुर्गेश यादव, राजेश यादव, गोलू गुप्ता, नादान सेन आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news