रायपुर

1-15 अप्रैल तक गोबर बेचने वालों के खातों में मिले 4.40 करोड़ रूपए
20-Apr-2023 3:15 PM
1-15 अप्रैल तक गोबर बेचने वालों के खातों में मिले 4.40 करोड़ रूपए

सीएम बघेल ने आनलाइन दिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1से 15 अप्रैल तक क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रूपए और महिला समूहों को 75 लाख रूपए की लाभांश राशि ऑनलाईन अंतरित किया ।

राज्य में 15 अप्रैल  तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।गोबर विक्रेताओं को क्रय किए गए गोबर के एवज में 224 करोड़ 68 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 192 करोड़ 65 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को लगभग 439 करोड़ 73 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।वर्तमान में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं।  श्री  बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि गौठान में पैरा, पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दौरा कर गौठनों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।गौठान समितियों की बैठक की जाए।पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाए।गोबर खरीदी में स्वावलम्बी गौठनों के योगदान की मुख्यमंत्री ने सराहना की।आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठनों की स्वीकृति दी जाए।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवम विनोद वर्मा, खनिज विकास निगम  अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, एसीएस सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news