रायपुर

ब्राह्मण समाज लोक कल्याण का कार्य करता है - त्रिवेदी
23-Apr-2023 7:38 PM
ब्राह्मण समाज लोक कल्याण का कार्य करता है - त्रिवेदी

भगवान परशुराम जन्मोत्सव सामूहिक एकता से मनाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अचानक बारिश के मौसम के कारण सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे इस वजह से नहीं आए। श्री बघेल ने टेलीफोन पर  समस्त विप्र जनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

 विशेष अतिथि पापुनि अध्यक्ष पं. शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम जी ने लोक कल्याण और जनहित के कार्य किय। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। ब्राह्मण समाज सदैव ही चीटी से लेकर मानव के मंगल की कामना करना वाला समाज है। सभापति पं. प्रमोद दुबे ने सभी 36 विप्र समाज संगठन के लोगों को बधाई दी।

 इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, श्रीमती निशा अवस्थी, सलाहकार श्रीमती ममता शुक्ला, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. गौरव शुक्ल, पं. शाशिकांत मिश्र, पं. प्रसून दीक्षित ने अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पं. संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी, कोषाध्यक्ष पं. संतोष दुबे, सलाहकार श्रीमती ममता शुक्ला, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव पं. गौरव शुक्ल एवं अन्य ब्राह्मण समाज से पधारे अतिथिगण में पं. विनय तिवारी अध्यक्ष - केंद्रीय ब्राह्मण समिति, डॉ सुरेश शुक्ल अध्यक्ष-सरयूपारी ब्राह्मण समाज, पं. आनंद पाण्डेय-अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज, पं. अमृतलाल बिलथरे, पं. लक्ष्मण सतपथी अध्यक्ष - उत्कल ब्राह्मण समाज, श्रीमती निवेदिता मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष-आल इंडिया ब्राह्मण फ्ऱंट, पं. चन्द्रप्रकाश व्यास अध्यक्ष-पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, पं. योगेश तिवारी, पं. राजकुमार शर्मा अध्यक्ष-पंजाबी ब्राह्मण समाज, पं. अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष- केंद्रीय ब्राह्मण समिति,  पं. दिनेश शुक्ल अध्यक्ष-विप्र ब्राह्मण वाहिनी, पं. बिहारी लाल शर्मा पूर्व सचिव-केंद्रीय ब्राह्मण समिति, पं. अनिल चतुर्वेदी, पं. जगदीश तिवारी, पं. प्रमोद गौतम तथा समाज के कार्यकारिणी सदस्यगण में श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती सुनयना शुक्ला (सुधा), पं. हेमंत तिवारी, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती नीता अवस्थी, पं. रितेश अवस्थी, श्रीमती निशा प्रदीप पाण्डेय, श्रीमती संध्या मिश्रा, पं. अभिषेक मिश्र, पं. अर्पित बाजपेयी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. रामकिशोर दीक्षित,  पं. प्रकाशचंद्र अवस्थी, पं. शारदा प्रसाद बाजपेयी,  पं. पवन मिश्र,  पं. साजेंद्र पाण्डेय, पं. प्रसून दीक्षित, पं. प्रशांत तिवारी, पं. सुशील तिवारी, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. इंद्र कुमार तिवारी (पंकज), सहित व्रिप समाज के विभिन्न घटकों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news