दुर्ग

भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल- कोर्सेवाड़ा
18-Jun-2023 8:01 PM
भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल- कोर्सेवाड़ा

 भाजपा की संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,  18  जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान आह्वान किया गया है, जिसके निमित्त लोकसभा विधानसभा बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

 सम्मेलन में मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य वक्ता में पूर्व विधायक कोर्सवाड़ा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जनसंपर्क अभियान विधानसभा प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जनसंपर्क अभियान जिला प्रभारी दिलीप साहू उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में  जिला भाजपा संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर देश ही नहीं पूरा विश्व प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा जो विकास के कार्य किए गए हैं, पूरा देश इससे वाकिफ है बस जरूरत है कि मोदी जी की योजनाओं को आम जनमानस के बीच ले जाएं। साथ ही साथ प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार जिसने छत्तीसगढ़ विकासशील राज्य को आज बीमारू राज्य बना दिया है अर्थात पूर्व के डॉक्टर रमन सिंह जी के सरकार के समय के कार्य और बजट को देखें तो वर्तमान भूपेश बघेल की सरकार के कार्य को देखें तो समझ में आता है कि हर कार्य के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ गई है।  मैं आज सभी से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ, देश आज आत्मनिर्भर बन गया है, इन सभी इन विकास उन्मुख कार्यों को आम जनमानस के बीच लेकर जाना है।

भूपेश सरकार के राज में युवा व्यापारी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में जा चुके हैं। प्रदेश में असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में समय नहीं लगता।

 भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला से लेकर मंडल के पदाधिकारियों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश सरकार की कारगुजारी ओ को आम जनमानस के बीच में माउथ स्पीकिंग कर पहुंचाएं साथ ही साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म ट्विटर इंस्टाग्राम फेसबुक पर प्रचारित प्रसारित करें ताकि भूपेश बघेल की सरकार को हटाकर फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं और प्रदेश में फिर से विकास की धारा बहाएं

      भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दुर्ग शहर विधानसभा विशेष जनसंपर्क अभियान प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि सभी को मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं उसके राष्ट्रवाद के कार्य को देखकर हर वर्ग प्रभावित होता है और इस पार्टी का हर कार्यकर्ता देश हित राष्ट्र हित के लिए सदैव तत्पर रहता है हम सभी उस विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हिस्से हैं जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार जिसके द्वारा लगातार देश हित में कई कड़े कदम उठाए गए आज देश में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दी गई है साथ ही साथ लगातार विभिन्न प्रकार के ऐसे कई ऐतिहासिक और कड़े कदम उठाए गए, जिससे देश प्रकृति के राह पर अग्रसर होता है आज देश की आर्थिक स्थिति भी अन्य देशों की अपेक्षा  सदृढ़ है सभी से आग्रह करती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य को आप सभी आम जनमानस के बीच ले जाएं और फिर से आगामी दिनों होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जीत का परचम लहराया।

आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया एवं आभार कार्यक्रम के विधानसभा के सह प्रभारी वरिष्ठ पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने किया।

 मंचासीन अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार मंत्री एवं विषेश जनसंपर्क अभियान जिला सह संयोजक आशीष निमजे ,सदस्य एवं मंत्री दीपक चोपड़ा सदस्य,एवं जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढाई,सुनील साहू सुनील अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं दुर्ग शहर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन शाह प्रभारी मनोज शर्मा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं शहर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सदस्य गायत्री वर्मा उपस्थित रहे।

आयोजित बैठक मे जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान जिला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,  कार्यालय मंत्री मनोज सोनी समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news