दुर्ग

सीएम ऐसे कका है जिसने सबको ठगा है- विजय बघेल
19-Jun-2023 4:49 PM
सीएम ऐसे कका है जिसने सबको ठगा है- विजय बघेल

भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान- लाभार्थी सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान, संयुक्त मोर्चा, लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन नगर के अटारी स्थित सभागार में अयोजित किया गया, जिसमें हजारों संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, दुर्ग लोक सभा  सांसद विजय बघेल, मंडल प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, राजीव अग्रवाल जिला प्रभारी, भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवया कलिहारी,मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, राजू निषाद ,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, देवेंद चंदेल, दिलीप साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विनायक ताम्रकार के अलवा अन्य नेता उपस्थित रहे।

दुर्ग लोक सभा के विशेष जन सम्पर्क प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को ठगने का काम करती है। 2018 में भी झूठे वायदे कर सरकार बना ली है। जो जनता को किये वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी की पहचान नहीं बना पाई कांग्रेस सरकार के गलत नीतियों के कारण हमारा शांत छत्तीसगढ़ हत्या, लूट, बलत्कार, ठगी की पहचान बन गई है।

श्री पाण्डेय ने मोदी सरकार के उपलबधि गिनाते हुए कहा कि 2014 के पहले देश में घोटालो की सरकार एवं भ्रष्टाचार में डूबी सरकार थी ,आतंकवादी के हमलों का खतरा बना रहता था, जो काम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे, वह कार्य मोदी के सरकार में हुआ है।

पाण्डेय ने कहा कि देश के सभी वर्ग को केंद्र सरकार लाभ मिला है। नौ साल में स्वच्छता में बदलावा आया है। मोदी ने आम गरीब के पेट की चिंता की गरीब के आवास की चिंता की गई आयुष्मान कार्ड के जरिये स्वास्थ्य की चिंता की गई।

प्रधानमंत्री आवास के लिए मोदी ने पैसा भेजा, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों के पैसे का उपयोग नहीं कर पाई। भारत के प्रधानमंत्री का दुनिया में गौरव सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री के जिले में अराजकता फैली हुई है हत्या, लूट, बलात्कार के संख्या बढ़ी है ऐसे कका है जिसने सब को ठगा है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस कि सरकार केंद्र की योजनाओं का अपना बता कर वाहवाही लूट रहे है। बघेल ने कहा कि पाटन के कार्यकर्ता अपनी कमर कस चुके है, कार्यकर्ता संकल्पित है पाटन के विधायक को हराने के लिए सांसद विजय बघेल ने कहा पाटन की जनता अब बदलाव ही करेगी।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि किसानों के धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार पैसा उपलब्ध कराती है, पर भूपेश कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। मंच संचालन मध्य मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहू आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोक मणि चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर पोसु राम निर्मलकर, शरद बघेल,खैमराज यदु, खिलावन वर्मा. संजय बघेल, गोकुल वर्मा, शीतल साहू, चन्द्रिका साहू, निशा सोनी, उत्तरा सोनवानी, राजेश चंद्राकर, कैलाश यादव, जनक देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष मध्य मंडल कुणाल शर्मा मोहन साहू, नारद साहू, भाजपा पाटन विधानसभा के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पावन आतिथ्य में संपन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news