राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा
19-Jun-2023 5:26 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में  योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। इस बड़ी उपलब्धि से उत्साहित भाजपा योग को जन-जन तक ले जाने एक महोत्सव की तरह पूरे देश में मनाएगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि  भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, नेता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और यही कारण है कि जिले के हर मंडल में दो से तीन स्थानों पर गणमान्य नागरिक वार्डवासियों के साथ सामूहिक योग होंगे। हर बार की तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वल्र्ड, वन हेल्थ रखी गई है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि जिला भाजपा राजनांदगांव में 17 से 20 स्थानों पर योग होगा। पार्टी द्वारा कार्यक्रमों की प्रभारी भी बनाए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news