सरगुजा

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित
27-Jul-2023 9:16 PM
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित

  पीएम ने ऑनलाइन कार्यक्रम को किया संबोधित   
अम्बिकापुर के शुभम फर्टिलाइजर्स में कार्यक्रम का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 27 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के सीकर जिले से देश के समस्त राज्यों एवं उनके जिलों में स्थापित किये गये एक लाख पच्चीस हजार प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों को एक साथ गरिमामयपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान निधि की 14वीं किश्त के रूप मे 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार 5 सौ करोड़ रुपये जारी किये गये।

अम्बिकापुर के शुभम फर्टिलाईजर्स में इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री आकाश गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुनील बघेल, जन्मजेय मिश्रा, दिवश दुबे, मनोज कंसारी के आतिथ्य एवं इण्डियन पोटाश लिमिटेड कम्पनी के निर्देशन में किया गया, जिसमें चालीस से अधिक किसानों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम फर्टिलाईजर्स के संचालक कन्हैयालाल अग्रवाल ने कृषकों के स्वागत से किया। इण्डियन पोटाश लिमिटेड कम्पनी के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मयंक त्रिपाठी द्वारा आयोजन की जानकारी देते हुए उपस्थित कृषकों को उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं मात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया एवं किसानों की समस्या का हल बताया।

किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री आकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री की किसानों के प्रति सकारात्मक सोच के बारे में किसानों को बताया एवं प्रधानमंत्री किसान निधि की 14वीं किश्त जारी किये जाने की जानकारी देते हुए किसानों की राय चाही, जिस पर किसानों ने हर्ष व्यक्त किया। किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुनील बघेल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिये शुभम फर्टिलाइजर्स का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसानों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।

शुभम् फर्टिलाईजर्स के संचालक कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा उपस्थित कृषकों नैनो यूरिया, नैनो डीएपी की उपयोगिता के साथ साथ सल्फर कोटिंग यूरिया(यूरिया गोल्ड) के शुभारंभ एवं उसके फायदे के बारे में बताया एवं कृषकों को उसके उपयोग का निवेदन किया गया। शुभम फर्टिलाइजर्स द्वारा उपस्थित सभी किसानों को उपहार भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के आकाश गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, सुनील बघेल, मनोज कंसारी दिवस दुबे, रवि तिवारी, बीईसी फर्टिलाईजर्स के बृजेश पाण्डेय, सहित अन्य कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news