राजनांदगांव

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री शाहिद आतिशी स्वागत
27-Aug-2023 4:14 PM
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री शाहिद आतिशी स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री शाहिद भाई को पुन: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्ति पर 25 अगस्त को मानव मंदिर चौक पर उनका आतिशी स्वागत पटाखे फोडक़र और फूल-मालाओं से शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन एवं उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ किया गया। कांग्रेसजनों का मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई। शाहिद की नियुक्ति पर जिलेभर एवं शहर में कांग्रेस परिवार में उत्साह का माहौल है। 

दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि शाहिद भाई के कुशल नेतृत्व का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। श्री जैन ने कहा कि शाहिद का सामाजिक, धार्मिक और सेवाभाव के कार्यों में हमेशा योगदान रहा है। बधाई देने वालों में हरिनारायण धकेता, महेन्द्र शर्मा, फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, राजू भाई, महेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, अशोक फड़णवीस, विकास त्रिपाठी, भावेश अग्रवाल, शरद खंडेलवाल, मनीष गौतम, लक्खू रुचंदानी, अजय अग्रवाल, अतुल शर्मा, नारायण सोनी, राजकुमार जायसवाल, मोहसिन, जितेश सिमनकर, अनीश भाई, विजय शर्मा, चिंटू शर्मा, खिलेश बंजारे, आशीष सोनकर, महादेव चंदेल, आशीष शर्मा, हितेश गोन्नाडे, हनीफ खान, संदीप सोनी, परवेज खान, शाकिर खान, अनिल ठाकुर, कुशल रजक, संजू अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सतीश सोनपिपरे, लक्की रामटेके आदि ने उनके  उज्जवल भविष्य की कमना की। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news