राजनांदगांव

पुलिस ने किया सियानों का सम्मान
28-Aug-2023 3:36 PM
पुलिस ने किया सियानों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अगस्त।
खैरागढ़ पुलिस ने 27 अगस्त को हमार सियान सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सियानों की समस्याओं और पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद तथा बैंक में वरिष्ठ नागरिकों से गलत व्यवहार की शिकायतों को सुना गया। साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर त्वरित निराकरण करने आश्वासन दिया गया। साथ ही उपस्थित सियानों का सम्मान किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थाना प्रभारी  राजेश देवदास की उपस्थिति में 27 अगस्त को खैरागढ़ थाना में पुलिस द्वारा हमर सियान सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर सम्मान कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उपस्थित सियानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news