राजनांदगांव

हॉकी: नांदगांव रेड व यलो ने जीता मैच
30-Aug-2023 2:50 PM
हॉकी: नांदगांव रेड व  यलो ने जीता मैच

रैली निकालकर मनाया खेल दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 30 अगस्त। खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। सुबह 7.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से खिलाडिय़ों द्वारा रैली निकाली गई, जो गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुंची। यहां मेजर ध्यानचंद, रमन आर. बेस्टीयन  एवं आरएन  पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात् रैली वापस अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंची, जहां  संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी सभा में मुख्य अतिथि राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार शामिल थे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में फिरोज अंसारी, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव,  रणविजय प्रताप सिंह शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मुदलियार ने कहा कि  जो बच्चे आज इस खेल से जुड़े है वो अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाकर खेले। जिससे वह अपने शहर का नाम पूरे देश में रौशन करेंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा की मेजर ध्यानचंद  का आगमन सन् 1974 में राजनांदगांव की धरती पर हुआ था। हॉकी की नर्सरी की उपाधि राजनांदागांव को मेजर ध्यानचंद द्वारा दी गई थी।

संगोष्ठी सभा पश्चात् बालक वर्ग का मैच राजनांदगांव रेड विरूद्ध राजानांदगांव यलो के मध्य खेला गया। जिसमें राजनांदगांव यलो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते राजनांदगांव रेड को 2-3 पराजित किया। स्वण्मेजर ध्यानचंद स्मृति सब जूनियर बालक/बालिका अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिाता का सेमीफाईल  राजनांदगंाव रेड विरूद्ध राजनांदगांव यलो के मध्य खेला गया। दोनों ही टीम  मध्यांतर तक 1-1 की बराबरी पर रही।  मैच के 56वें मिनट में राजनांदगांव रेड के चमन ने गोल करते 1 के मुकाबले 2 गोल की बढ़त बनाई थी, जिसे राजनांदगंाव यलो ने मैच के 58वें व 59वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर 2 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news