राजनांदगांव

तुलसीदास ने की आदर्श समाज की स्थापना- गीता साहू
31-Aug-2023 6:51 PM
तुलसीदास ने की आदर्श समाज की स्थापना- गीता साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 अगस्त।
ग्राम गिदर्री में दो दिवसीय जिला स्तरीय श्री गोस्वामी तुलसीदास जी की 536 वां जन्मोत्सव गत दिनों श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रत्याशी व राजनंदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास कवि ही नहीं संत भी थे। समाज के सभी आयामों को सुदृढ बनाने के लिए उनकी कृतियों का अध्ययन और मनन करना आवश्यक है। 

उन्होंने ये भी कहा कि तुलसीदास के रचनाओं में हमें सर्वत्र समन्वय के दर्शन होते हैं। 

इस कारण उनकी रचनाओं को समन्वय की विराट चेष्टा कहा गया है। संपूर्ण भारत में यदि किसी कवि की पंक्तियां लोगों को सबसे अधिक कंठस्थ है तो वे तुलसीदास ही हैं। 

वे लोकनायक कहे जाते हैं। गीता साहू ने आगे कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की। राम कथा में न केवल सुखद समाज की कल्पना की एबल्कि आदर्श जीवन जीने का मार्ग भी दिखाया। साथ ही उन्होंने तुलसीदास की चौपाइयों को मंत्र को संज्ञा देते हुए उनकी कवितावलीए गीतावली व विनय पत्रिका में दार्शनिक व सामाजिक विचारों पर प्रकाश डाला।

भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू ने मानस मंडलियों की शानदार प्रस्तुति की सराहना की और श्री गीता संदेश मानस मंडली को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news