राजनांदगांव
9 किराना दुकानों पर जुर्माना
08-Sep-2023 4:33 PM
राजनांदगांव, 8 सितंबर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्रवाई पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले मोतीपुर क्षेत्र के 9 किराना दुकानों पर कार्रवाई करते 1350 रुपए जुर्माना वसूल कर एक पाव पालीथिन जप्त करने की कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मोतीपुर क्षेत्र के 9 किराना दुकानदारों से 1350 रुपए अर्थदंड वसूला गया एवं एक पाव प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।